Monday, May 11, 2026
26.1 C
Raipur

रायपुर पहुंची भारत-न्यूज़ीलैंड की टीम, अपने फेवरेट खिलाड़ियों की एक झलक पाने फैंस उमड़े एयरपोर्ट पर

रायपुर : भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में खेला जाएगा। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर पूरे प्रदेश में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मैच से एक दिन पहले ही दोनों टीमें रायपुर पहुंच चुकी हैं। भारतीय टीम के साथ मुख्य कोच और दो बार के वर्ल्ड कप विजेता गौतम गंभीर की मौजूदगी ने फैंस का जोश और बढ़ा दिया।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के बाहर सुबह से ही हजारों प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते दिखे। खिलाड़ियों के आगमन के साथ ही रायपुर में क्रिकेट उत्सव जैसा माहौल बन गया।

होटलों में ठहराव से पहले तैयार हुआ पूरा रोडमैप

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) के अनुसार, भारतीय टीम का ठहराव कोर्टयार्ड होटल में किया गया है, जबकि न्यूज़ीलैंड टीम होटल मायरा में रुकी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए होटल से स्टेडियम तक खिलाड़ियों की आवाजाही विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत होगी। मैच के दिन सुबह दोनों टीमों को नेट प्रैक्टिस की अनुमति दी जा सकती है, जिसके लिए पिच और आउटफील्ड को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है।

Read More : India vs New Zealand : शशि थरूर हुए अभिषेक शर्मा के मुरीद, जामठा में जलवा देख बजाईं तालियां

होटल किरायों में रिकॉर्ड उछाल, आम यात्रियों पर असर

अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का सीधा असर रायपुर के होटल उद्योग पर पड़ा है। सामान्य दिनों में ₹13 हजार में मिलने वाले कमरे अब ₹30 हजार से अधिक में बुक हो रहे हैं। कई होटलों में 5 से 10 हजार रुपये तक की अतिरिक्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जहां होटल कारोबारियों के लिए यह फायदेमंद है, वहीं आम यात्रियों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ा है।

स्टेडियम में खाने-पीने के रेट तय, ओवरचार्जिंग पर सख्ती

दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम के भीतर सभी खाद्य पदार्थों के दाम पहले से तय कर दिए गए हैं। समोसा ₹50, सैंडविच ₹60, बर्गर ₹80 और पानी की बोतल ₹10 में मिलेगी। पारदर्शिता के लिए फूड स्टॉल कर्मचारियों की टी-शर्ट पर रेट लिखे होंगे और जगह-जगह मेन्यू बोर्ड लगाए जाएंगे।

सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य, 13 गेटों पर तिहरी चेकिंग

मैच को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 350 से अधिक प्राइवेट बाउंसर्स, बड़ी संख्या में पुलिस बल और CSCS अधिकारी तैनात रहेंगे। 13 एंट्री गेटों पर तिहरी सुरक्षा व्यवस्था होगी। स्टेडियम के भीतर और बाहर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।

 टिकट सोल्ड आउट, पहली पारी के बाद नो एंट्री

मैच के सभी टिकट पहले ही बिक चुके हैं। टिकट की कीमत ₹800 से ₹25,000 तक रखी गई थी। CSCS ने स्पष्ट किया है कि बिना फिजिकल टिकट एंट्री नहीं मिलेगी और पहली पारी के बाद स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आयोजन से पहले सुरक्षा, फायर सेफ्टी, मेडिकल सुविधा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया के जरिए दर्शकों तक नियमों की जानकारी पहुंचाने पर भी जोर दिया गया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Latest YouTube Shorts

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला   #latestnews #hindinews

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला #latestnews #hindinews

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories