CG NEWS : स्पा संचालक से वसूली मामले में एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल निलंबित, आदेश जारी

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्पा सेंटर संचालक से वसूली के गंभीर आरोपों के बाद एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है। आज सुबह मीडिया से चर्चा के दौरान गृह मंत्री विजय शर्मा ने ऐसे मामलों में दोषी अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर जांच कराने की बात कही थी, जिसके बाद अब राजेंद्र जायसवाल के खिलाफ निलंबन का आदेश जारी किया गया है।

CG NEWS : बताया गया है कि बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक स्पा एंड वेलनेस सेंटर के संचालक ने पूर्व एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल पर डराने-धमकाने और पैसों की मांग करने के गंभीर आरोप लगाए थे। स्पा संचालक ने पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला को पूर्व एएसपी के कथित स्टिंग वीडियो और व्हाट्सऐप कॉल रिकॉर्डिंग के साथ लिखित शिकायत सौंपी थी।

CG NEWS : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने तत्काल जांच के आदेश दिए और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसने पूर्व एएसपी का स्टिंग किया था, जिसमें कथित रूप से पैसों की मांग और धमकी से जुड़ी बातचीत रिकॉर्ड हुई है। उसके अनुसार लगातार दबाव के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था, जिसके बाद उसने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने का फैसला किया।

CG NEWS : इस पूरे मामले में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के बयान के बाद अब पूर्व एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories