Mahindra Thar Roxx का स्पेशल एडिशन टीज़र जारी, ब्लैक स्टाइल और दमदार लुक में होगा अपडेट

Rahul Goshwami

नई दिल्ली : महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय ऑफ-रोड SUV थार रॉक्स का टीज़र आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक स्पेशल एडिशन वेरिएंट हो सकता है। इस नए वेरिएंट में मैकेनिकल बदलावों की कोई पुष्टि नहीं हुई है, और बदलाव मुख्य रूप से स्टाइल और लुक पर आधारित होंगे।

टीज़र में क्या खास दिखा

टीज़र फोटो में डार्क स्टाइलिंग कंपोनेंट्स और ब्लैक फिनिश के साथ कॉन्ट्रास्टिंग हाइलाइट्स नजर आ रही हैं। इससे संकेत मिलता है कि यह पूरी तरह नया मॉडल नहीं, बल्कि स्पेशल ट्रिम एडिशन है। महिंद्रा ने इंटीरियर या फीचर्स के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की, जिससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि बदलाव ज्यादातर कॉस्मेटिक और लुक-ओरिएंटेड हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahindra Thar (@mahindrathar)

आने वाले वेरिएंट में टिंटेड हेडलाइट्स, स्पेशल ग्राफिक्स, कलर ऑप्शन, ग्रिल और ब्लैक अलॉय व्हील्स जैसे एलिमेंट्स शामिल हो सकते हैं। इंटीरियर में कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग वाली अपहोल्स्ट्री और स्पेशल एडिशन बैजिंग देखने को मिल सकती है, जिससे यह वेरिएंट स्टैंडर्ड वेरिएंट से अलग पहचाना जाएगा।

Read More : Who is Simran Bala : गणतंत्र दिवस पर सिमरन बाला रचेंगी इतिहास, करेंगी पहली बार CRPF की पुरुष टीम का नेतृत्व

इंजन और प्लेटफॉर्म में बदलाव की संभावना कम

महिंद्रा ने स्पष्ट किया है कि थार रॉक्स के इंजन या प्लेटफॉर्म में कोई बदलाव नहीं होगा। यह SUV मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध रहेगी।

स्पेशल एडिशन क्यों जरूरी?

थार रॉक्स हाल ही में महिंद्रा की लाइनअप में शामिल हुई है। इसलिए कंपनी नए डिजाइन या पूर्ण फेसलिफ्ट की बजाय लीमिटेड/स्पेशल एडिशन लॉन्च करती रही है। इसका उद्देश्य खरीदारों की रुचि बनाए रखना और अलग पहचान वाले वेरिएंट पेश करना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *