CG NEWS : रायपुर: रायपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 40 लाख रुपये कीमत के 200 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। ये मोबाइल देश के विभिन्न राज्यों से खोजकर वापस लाए गए हैं।
CG NEWS : पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा थानों की संयुक्त टीम ने गुम मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया। आवेदकों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर तकनीकी विश्लेषण और राज्यों की पुलिस से समन्वय कर मोबाइल फोन ढूंढे गए।
CG NEWS : जांच के दौरान कई मोबाइल धारकों को जानकारी दी गई कि वे गुम हुए फोन का उपयोग कर रहे हैं। कुछ मामलों में फोन बंद कर दिए गए, जिसके बाद संबंधित राज्यों की पुलिस की मदद से मोबाइल फोन बरामद कर थानों में जमा कराए गए। कई मोबाइल फोन कुरियर के माध्यम से रायपुर मंगवाए गए, जबकि कुछ लोगों ने स्वयं ही फोन वापस भेज दिए।
CG NEWS : बरामद किए गए मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली और बिहार सहित कई राज्यों से मिले हैं। कुल 200 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है, आज उनके मालिकों को सौंपे गए। रायपुर पुलिस ने बताया कि वर्ष 2025 में भी करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के 750 गुम मोबाइल फोन खोजकर उनके स्वामियों को लौटाए गए थे।
CG NEWS : पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत [www.ceir.gov.in](http://www.ceir.gov.in) पोर्टल पर सूचना दें और नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें, ताकि फोन का दुरुपयोग रोका जा सके। साथ ही मोबाइल को पासवर्ड से सुरक्षित रखने और किसी भी लावारिस मोबाइल मिलने पर उसे साइबर सेल में जमा कराने की अपील की गई है। ऐसे ईमानदार लोगों को रायपुर पुलिस द्वारा सम्मानित किया जाएगा।











