CG NEWS : झारखंड बस हादसे में मारे गए 10 लोगों को बलरामपुर में एक साथ अंतिम विदाई, गांव में पसरा मातम

CG NEWS : बलरामपुर: झारखंड के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बलरामपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के 10 लोगों को मंगलवार को शोकाकुल माहौल में एक साथ अंतिम विदाई दी गई। गांव में मातम पसरा रहा और परिजनों तथा ग्रामीणों की आंखें नम थीं।

CG NEWS : इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार 100 से अधिक लोग घायल हुए थे, जिनमें से 10 लोगों की मौके पर या इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों का इलाज झारखंड के रांची और गुमला के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और बलरामपुर के विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

CG NEWS : हादसे में जान गंवाने वालों में प्रेमा देवी, सीतापती देवी, रेसंती चेरवा, सुखना भुइयां सपता, विजय नगेसिया, सोनामती, लीलावती सोनवानी, रमेश पनिका, नाचू राम और परशुराम सोनवानी शामिल हैं। सभी का आज अंतिम संस्कार किया गया।

CG NEWS : अधिकांश मृतक ग्राम पिपरसोत के निवासी थे, जबकि कुछ आसपास के गांवों से थे। अंतिम संस्कार के दौरान पूरे क्षेत्र में शोक की लहर रही। ग्रामीण शिवम सिंह ने कहा कि गांव को बहुत बड़ी क्षति हुई है और यह दुखद घटना लंबे समय तक सभी के मन में रहेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Mahakal Bhasma Aarti: महाकाल की नगरी में भक्ति का सागर, भव्य भस्म आरती से गूंजा उज्जैन

Mahakal Bhasma Aarti: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर...

Related Articles

Popular Categories