Thursday, September 24, 2026
Home Sports IND vs NZ से पहले सूर्या की टीम ने लिया जंगल का...

IND vs NZ से पहले सूर्या की टीम ने लिया जंगल का सुकून, पेंच की सफारी पर टीम इंडिया

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मैदान की रणनीति से हटकर कुछ सुकून के पल बिताते नजर आए। नागपुर पहुंचने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध पेंच नेशनल पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने रोमांचक वाइल्डलाइफ सफारी का आनंद लिया।

सूर्या-संजू समेत सितारों ने की वाइल्डलाइफ सफारी

सोमवार सुबह करीब 6 बजे सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ईशान किशन, रिंकू सिंह और स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई पेंच नेशनल पार्क के तुरिया गेट से जंगल सफारी पर निकले। खिलाड़ी रविवार देर रात पेंच पहुंचे थे और उन्होंने ‘साज इन द रिजॉर्ट’ में रात्रि विश्राम किया। सुबह खुले जीप में सवार होकर सभी खिलाड़ी जंगल के भीतर बाघों और अन्य वन्यजीवों के दीदार के लिए निकले।

फैंस और फॉरेस्ट स्टाफ में दिखा जबरदस्त उत्साह

जैसे ही सफारी के दौरान पर्यटकों और फॉरेस्ट गाइड्स को यह जानकारी मिली कि उनके बीच भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, पूरे इलाके में उत्साह का माहौल बन गया। कई पर्यटकों ने खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर वरुण ठक्कर और रिजॉर्ट के जीएम सौरभ सिंह भी मौजूद रहे।

Read More : नितिन नबीन बने BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले PM मोदी- वे मेरे भी बॉस…

करीब साढ़े पांच घंटे जंगल में बिताया समय

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने करीब साढ़े पांच घंटे पेंच की वादियों में बिताए और सुबह 11:30 बजे सफारी समाप्त कर वापस लौटे। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी खिलाड़ी सड़क मार्ग से नागपुर के लिए रवाना हो गए।

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले मानसिक रूप से तैयार टीम

21 जनवरी से शुरू हो रही टी20 सीरीज से पहले खिलाड़ियों का इस तरह से रिलैक्स होना टीम बॉन्डिंग और मानसिक ताजगी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। फैंस को उम्मीद है कि पेंच के जंगलों में बिताया गया यह सुकून मैदान पर शानदार प्रदर्शन में तब्दील होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here