Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur Portfolio Judges List : प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव: छत्तीसगढ़ के सभी...

Portfolio Judges List : प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लिए पोर्टफोलियो जज तय, रायपुर की जिम्मेदारी जस्टिस बी.डी. गुरु को

0
248
Bilaspur High Court:

Portfolio Judges List : बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के निर्देश पर हाईकोर्ट प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए राज्य के राजस्व जिलों के लिए पोर्टफोलियो जजों की नियुक्ति कर दी है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी की गई इस सूची में 14 माननीय न्यायाधीशों को अलग-अलग जिलों के न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है।

जिलों के अनुसार पोर्टफोलियो जजों की सूची

माननीय न्यायाधीश आवंटित जिले
जस्टिस संजय के. अग्रवाल कोरबा, जांजगीर-चांपा
जस्टिस संजय अग्रवाल धमतरी, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा)
जस्टिस पी.पी. साहू सरगुजा, कोरिया
जस्टिस रजनी दुबे बिलासपुर, बेमेतरा
जस्टिस एन.के. व्यास राजनांदगांव
जस्टिस एन.के. चंद्रवंशी दुर्ग, बालोद
जस्टिस सचिन सिंह राजपूत रायगढ़
जस्टिस राकेश मोहन पांडे बलौदाबाजार-भाटापारा, जगदलपुर (बस्तर)
जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल सूरजपुर
जस्टिस संजय कुमार जैसवाल कोंडागांव, मुंगेली
जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल महासमुंद, उत्तर बस्तर (कांकेर)
जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा बलरामपुर-रामानुजगंज
जस्टिस बी.डी. गुरु रायपुर, कबीरधाम (कवर्धा)
जस्टिस ए.के. प्रसाद जशपुर

आदेश के मुताबिक, अधिकांश न्यायाधीशों को दो-दो जिलों का प्रभार दिया गया है ताकि अधीनस्थ न्यायालयों के कामकाज में पारदर्शिता और गति बनी रहे। पोर्टफोलियो जज की मुख्य जिम्मेदारी अपने प्रभार वाले जिलों में न्यायिक प्रक्रिया के निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करना होता है। इसके साथ ही, वे अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायिक अधिकारियों के अवकाश, मुख्यालय छोड़ने की अनुमति और अन्य प्रशासनिक मामलों पर भी नजर रखते हैं।

राजधानी रायपुर की जिम्मेदारी जस्टिस बी.डी. गुरु को सौंपी गई है, जबकि बिलासपुर जिले का प्रभार जस्टिस रजनी दुबे को दिया गया है। बस्तर क्षेत्र के संवेदनशील जिलों में भी अनुभवी न्यायाधीशों को जिम्मेदारी दी गई है। इस आदेश के बाद अब जिलों के न्यायिक अधिकारियों को प्रशासनिक निर्णयों के लिए संबंधित पोर्टफोलियो जजों के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here