CG NEWS : बसंत अग्रवाल के जन्मदिन पर सेवा, भक्ति और श्रद्धा का संगम, ट्रांसपोर्ट बुंदेलखंड संगठन के अध्यक्ष देव नगरिया ने दी शुभकामनाएं

0
100
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों सनातनी जनों के प्रेरणास्रोत और समाजसेवी बसंत अग्रवाल का जन्मदिन 19 जनवरी को सेवा, भक्ति और श्रद्धा के विविध आयोजनों के साथ धूमधाम से मनाया गया। दिनभर चले सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने इस अवसर को विशेष और स्मरणीय बना दिया। वहीं ट्रांसपोर्ट बुंदेलखंड संगठन के अध्यक्ष देव नगरिया ने समाजसेवी और धर्मप्रेमी बसंत अग्रवाल को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बसंत अग्रवाल समाज सेवा और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में निरंतर प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

CG NEWS : भक्ति से हुई दिन की शुरुआत

CG NEWS : जन्मदिवस के अवसर पर श्री अग्रवाल ने अपने निवास पर स्नेहीजनों से भेंट की, इसके बाद गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम भवन में श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मन के विकार दूर होते हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nishanebaz.com (@nishaanebaz_com)


CG NEWS : वनवासी कन्याओं और विशेष बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

श्री अग्रवाल वनवासी विकास समिति के सबरी कन्या आश्रम पहुंचे, जहां छात्राओं ने गीतों से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वनवासी क्षेत्रों के बच्चे भारत की पहचान हैं और भविष्य में देश का गौरव बन सकते हैं। इसके बाद वे कोटा स्थित संजीवनी वृद्धाश्रम और अश्वनी नगर के दिव्यांग स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने वृद्धजनों और विशेष बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर मिठाई खिलाई और आशीर्वाद लिया।

बाल गृह और खेल मैदान में भी पहुंचे श्री अग्रवाल

माना कैंप स्थित अस्ति बधितार्थ बाल गृह में बच्चों को मिठाई खिलाकर पिकनिक का आश्वासन दिया। वहीं अवधपुरी मैदान में आयोजित महतारी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

गुढ़ियारी में होगा भव्य श्याम एवं बालाजी महोत्सव

इसी अवसर पर गुढ़ियारी में 19 जनवरी को विशाल श्री श्याम एवं बालाजी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मारुति मंगलम भवन में शाम 5 बजे भंडारे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जबकि शाम 6 बजे से भजन संध्या और सत्संग होगा। भजन संध्या में मुंबई के प्रमोद त्रिपाठी, जयपुर की रजनी राजस्थानी सहित रायपुर के प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

CG NEWS : भक्ति, सेवा और समर्पण की मिसाल

CG NEWS : बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार, अखंड ज्योति और छप्पन भोग श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा। आयोजन समिति और स्वयंसेवकों ने भक्तों से सपरिवार शामिल होने की अपील की है। बसंत अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे जीवन भर सनातन धर्म और समाज सेवा के मार्ग पर चलते रहेंगे। उनका जन्मदिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और संस्कार का प्रेरक संदेश बनकर उभरा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here