Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: बीजापुर मुठभेड़ पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान, चार नक्सली...

CG NEWS: बीजापुर मुठभेड़ पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान, चार नक्सली ढेर, नेशनल पार्क एरिया बताया लगभग नक्सल मुक्त

0
104
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रायपुर। बीजापुर जिले में हुई नक्सली मुठभेड़ को लेकर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की सटीक रणनीति और मजबूत कार्रवाई के चलते एक अहम नक्सली ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। इस मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली दिलीप बेडजा समेत चार नक्सलियों को मार गिराया गया।

CG NEWS: विजय शर्मा ने बताया कि इस ऑपरेशन के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र अब लगभग नक्सल मुक्त हो चुका है, जो राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से पहले नक्सली दिलीप बेडजा को आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का अवसर दिया गया था, लेकिन उसके हिंसा का रास्ता न छोड़ने के कारण सुरक्षाबलों को कार्रवाई करनी पड़ी।

CG NEWS: गृहमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नक्सलवाद के खिलाफ पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और आने वाले समय में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि बस्तर अंचल में स्थायी शांति और विकास सुनिश्चित किया जा सके।

CG NEWS: इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर विजय शर्मा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया कल से शुरू हो रही है। कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर अंतिम निर्णय अभी लिया जाना शेष है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे और पार्टी को प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here