Mumbai Airport : थाईलैंड से लौटे यात्री के बैग से निकले 47 ज़हरीले सांप और कछुए, मचा हड़कंप…

Parivesh

मुंबई। Mumbai Airport : छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक चौंकाने वाली बरामदगी की है। थाईलैंड से भारत लौटे एक भारतीय यात्री के बैग की जांच के दौरान 47 ज़हरीले सांप और कई दुर्लभ प्रजातियों के कछुए मिले। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस यात्री को हिरासत में ले लिया है।

Mumbai Airport : जानकारी के मुताबिक यह बरामदगी एयरपोर्ट के टर्मिनल पर नियमित जांच के दौरान हुई। जब स्कैनिंग में बैग में संदिग्ध गतिविधि दिखी, तो अधिकारियों ने जब बैग खोला तो अंदर जिंदा सांप और कछुए देख सभी हैरान रह गए। इनमें से कई प्रजातियां संरक्षित और बेहद विषैली हैं, जिन्हें भारत में लाना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत पूरी तरह अवैध है।

फिलहाल आरोपी यात्री से कड़ी पूछताछ की जा रही है और वन विभाग के विशेषज्ञों की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि इन जीवों को भारत लाने का मकसद क्या था। मामले में वन्यजीव तस्करी की बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है। कस्टम विभाग ने इस पूरे प्रकरण की सूचना पर्यावरण एवं वन मंत्रालय को भी दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *