Wednesday, May 27, 2026
36.1 C
Raipur

भारत में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में VinFast, 2026 तक लॉन्च होंगी 3 नई ‘धाकड़’ इलेक्ट्रिक कारें

निशनेबाक न्यूज़ डेस्क :  वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी VinFast भारत में अपने कारोबार को तेजी से विस्तार देने की रणनीति पर काम कर रही है। कंपनी ने साफ संकेत दिए हैं कि वह 2026 तक भारतीय बाजार में तीन नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर सकती है।VinFast ने पिछले साल तमिलनाडु में बने प्लांट से असेंबल होकर आने वाली VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUV के जरिए भारत में एंट्री की थी। अब कंपनी का फोकस केवल प्रीमियम सेगमेंट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि माइक्रो-EV से लेकर फैमिली कार और MPV तक पूरा पोर्टफोलियो तैयार किया जा रहा है।

VinFast Limo Green: फैमिली और फ्लीट सेगमेंट पर नजर

VinFast की भारत में अगली बड़ी पेशकश VinFast Limo Green हो सकती है। यह एक तीन-रो इलेक्ट्रिक MPV होगी, जिसे खासतौर पर शहरी परिवारों और टैक्सी या फ्लीट ऑपरेटरों के लिए डिजाइन किया गया है।
इसके 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। अनुमान है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 18 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है।इसमें 60.1kWh की बैटरी दी जा सकती है, जो फ्रंट-माउंटेड मोटर के साथ करीब 450 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। ज्यादा स्पेस और लंबी रेंज चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह एक मजबूत विकल्प साबित हो सकती है।

Read More : केदारनाथ में अब नहीं बना पाएंगे रील! कैमरा-मोबाइल पर भी रोक, चार धाम यात्रा को लेकर सरकार का बड़ा आदेश

VF3 माइक्रो-EV: शहरों के लिए सस्ती इलेक्ट्रिक कार

इसके बाद VinFast की नजर VF3 माइक्रो-EV पर होगी। यह एक छोटी और कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार है, जिसे खासतौर पर भीड़भाड़ वाले शहरी इलाकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।
VF3 के 2026 की पहली छमाही में लॉन्च होने की संभावना है। इसकी अनुमानित कीमत 8 से 10 लाख रुपये हो सकती है।

भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला MG Comet EV से माना जा रहा है। इसमें 18.6kWh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जिससे यह 200 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है। खास बात यह है कि छोटी कार होने के बावजूद इसमें करीब 191mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिल सकता है।

VF5 से Tata Punch EV को मिलेगी चुनौती

VinFast का तीसरा अहम मॉडल VF5 हो सकता है, जो सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में उतरेगा। यह कार पहले से वियतनाम और इंडोनेशिया में बिक्री के लिए उपलब्ध है।भारत में इसका मुकाबला Tata Punch EV जैसी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों से होने की उम्मीद है। ग्लोबल मार्केट में VF5 दो बैटरी ऑप्शन के साथ आती है और साइज व व्हीलबेस के मामले में इसे Punch EV से थोड़ा बड़ा बताया जा रहा है।

भारत में मजबूत इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो की तैयारी

कुल मिलाकर VinFast भारत में अलग-अलग बजट, जरूरत और यूज-केस को ध्यान में रखते हुए मजबूत इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइन-अप तैयार कर रही है। माइक्रो-EV से लेकर MPV तक का प्लान यह साफ दिखाता है कि कंपनी भारतीय EV मार्केट में लंबी पारी खेलने के इरादे से आई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Latest YouTube Shorts

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories