Friday, August 28, 2026
Home Chhattisgarh बीजापुर एनकाउंटर: 8 लाख का खूंखार इनामी नक्सली दिलीप बेड़जा ढेर, AK-47...

बीजापुर एनकाउंटर: 8 लाख का खूंखार इनामी नक्सली दिलीप बेड़जा ढेर, AK-47 बरामद

Naxal

बीजापुर :  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलवाद के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के नेशनल पार्क एरिया में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें दो नक्सली मारे गए हैं। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं और मौके से अत्याधुनिक हथियार भी जब्त किए गए हैं।

गुप्त सूचना पर शुरू हुआ संयुक्त सर्च ऑपरेशन

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव के अनुसार, सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी के DVCM दिलीप बेड़जा अपने सशस्त्र दस्ते के साथ इलाके में मौजूद है। इसके बाद जिला रिजर्व गार्ड (DRG), कोबरा बटालियन और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

Read More : CG NEWS : 1500 रुपये के विवाद में साले की हत्या, जला-दफनाया शव, गोलहघाट हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, हथियार बरामद

17 जनवरी 2026 की सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। सर्च के दौरान उनके शव बरामद किए गए। मौके से AK-47 जैसे ग्रेडेड स्वचालित हथियार, गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री भी जब्त की गई है। दूसरे मारे गए नक्सली की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

8 लाख का इनामी नक्सली दिलीप बेड़जा मारा गया

इस मुठभेड़ में मारा गया मुख्य नक्सली दिलीप बेड़जा उर्फ सुक्कू एक कुख्यात माओवादी था। वह नेशनल पार्क एरिया कमेटी का DVCM, पश्चिम बस्तर डिविजन का सदस्य और सक्रिय फील्ड कमांडर था। दिलीप पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से कई हिंसक घटनाओं में वांछित था।

IG सुंदरराज बोले— अभियान जारी रहेगा

बस्तर रेंज के IG पी. सुंदरराज ने कहा कि दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण हालात के बावजूद DRG, कोबरा और STF के जवान साहस और प्रतिबद्धता के साथ माओवादी कैडरों के खिलाफ निर्णायक अभियान चला रहे हैं। आने वाले दिनों में भी नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here