Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh बीजापुर में बड़ा एनकाउंटर! खूंखार नक्सली लीडर पापा राव के मारे जाने...

बीजापुर में बड़ा एनकाउंटर! खूंखार नक्सली लीडर पापा राव के मारे जाने की खबर, मुठभेड़ जारी

Bijapur Anti Naxal Operation
Bijapur Naxal Operation

बीजापुर :  छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने उत्तर-पश्चिमी जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, जहां नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

सुबह से जारी है रुक-रुक कर फायरिंग

जानकारी के अनुसार 17 जनवरी 2026 की सुबह से जवानों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। इलाके की भौगोलिक स्थिति बेहद दुर्गम होने के बावजूद सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया है। ऑपरेशन को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया जा रहा है।

2 नक्सली ढेर, AK-47 राइफल बरामद

मुठभेड़ में अब तक दो नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। घटनास्थल से दो अत्याधुनिक AK-47 राइफल भी बरामद की गई हैं, जिससे साफ है कि मारे गए नक्सली हथियारों से लैस थे और किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे। सुरक्षाबलों द्वारा इलाके की सघन सर्चिंग जारी है।

आखिरी बड़े नक्सली लीडर पापा राव के मारे जाने की खबर

सूत्रों के मुताबिक इस ऑपरेशन में नक्सलियों का कुख्यात और आखिरी बड़ा लीडर पापा राव के मारे जाने की खबर है। यदि इसकी पुष्टि होती है, तो यह नक्सल मोर्चे पर अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानी जाएगी। हालांकि, सुरक्षाबलों की ओर से फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एसपी ने दी जानकारी

बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जवान पूरी सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं और ऑपरेशन समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here