Singrauli Pipe Theft Case : सिंगरौली में CISF की बड़ी स्ट्राइक: राखड़ पाइप चोरी करते पिकअप पकड़ी, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Singrauli Pipe Theft Case : सिंगरौली। ऊर्जाधानी सिंगरौली के बैढ़न कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। आलम यह है कि पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाकर माफिया सरकारी संपत्तियों पर खुलेआम हाथ साफ कर रहे हैं। गुरुवार तड़के NTPC विंध्याचल की CISF टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की राखड़ पाइप से भरी पिकअप पकड़ी और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले किया है।

CISF की घेराबंदी और फिल्मी स्टाइल में पीछा: मिली जानकारी के अनुसार, बलियारी राखड़ डैम के पी-5 क्षेत्र से लगातार पाइपलाइन चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। गुरुवार तड़के जब CISF टीम ने संदिग्ध पिकअप (क्रमांक MP66 G2314) को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने CISF की गाड़ी को टक्कर भी मारी, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों और वाहन को बैढ़न कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है।

रिजवान नामक व्यक्ति पर शक की सुई: सूत्रों के अनुसार, पाइप चोरी के इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड रिजवान नामक व्यक्ति बताया जा रहा है। आरोप है कि रिजवान ही बलियारी क्षेत्र में संगठित तरीके से पाइपलाइन कटवाता है और चोरी का माल नौगढ़ स्थित कबाड़ दुकानों में खपाता है। फिलहाल, कार्रवाई के बाद से रिजवान फरार है और पुलिस उसकी तलाश का दावा कर रही है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे गंभीर सवाल: इस घटना ने बैढ़न कोतवाली पुलिस की गश्त और सक्रियता पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कबाड़ माफियाओं को स्थानीय स्तर पर ‘संरक्षण’ प्राप्त है, जिसके कारण पुलिस की कार्रवाई कबाड़ दुकानों पर शून्य है। चर्चा यह भी है कि पुलिस को भनक तक नहीं लगती और बाहरी एजेंसियां (CISF) आकर कार्रवाई कर रही हैं। अब देखना होगा कि क्या पुलिस रिजवान और कबाड़ सिंडिकेट के असली चेहरों को बेनकाब कर पाती है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories