Friday, May 15, 2026
32.1 C
Raipur

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की बढ़त, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में तेजी…..

मुंबई। Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की। वैश्विक बाजारों में दबाव के बावजूद निवेशकों की खरीदारी के चलते मंगलवार सुबह सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की तेजी देखी गई। प्रमुख सेक्टरों में ऑटो, पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज ने बढ़त में अहम योगदान दिया।

Stock Market : सुबह 9:34 बजे के आसपास सेंसेक्स 134.87 अंक की बढ़त के साथ 79,543.37 पर और निफ्टी 37.65 अंक चढ़कर 24,163.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी बैंक 55,383.35, निफ्टी मिडकैप 100 54,273.90 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 16,851.45 पर थे, जिनमें क्रमशः 0.14%, 0.55% और 0.47% की तेजी देखी गई।

बाजार की दिशा तय करेंगे तकनीकी स्तर
निफ्टी सलाहकार प्रमुख विक्रम कासट के अनुसार, यदि निफ्टी 23,870 के स्तर पर टिक नहीं पाता, तो आने वाले दिनों में इसमें कुछ गिरावट या साइडवेज कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। हालांकि, अगर यह स्तर पार होता है और मजबूती के साथ टिकता है, तो अगला लक्ष्य 24,250 से 24,500 तक हो सकता है। नीचे की ओर, 23,460 का स्तर अल्पकालिक सपोर्ट के रूप में काम करेगा।

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स में इटरनल, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे शेयरों ने तेजी दिखाई, जबकि इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक में कमजोरी देखने को मिली।

वैश्विक दबाव के बावजूद एफआईआई का भरोसा बरकरार
हालांकि अमेरिकी बाजारों में बीते सत्र में भारी गिरावट दर्ज की गई — डाउ जोंस 2.48%, S&P 500 2.36% और नैस्डैक 2.55% नीचे बंद हुए। एशियाई बाजारों का हाल भी मिला-जुला रहा। जापान, हांगकांग और बैंकॉक में कमजोरी रही, जबकि जकार्ता, सोल और चीन के बाजार हरे निशान में रहे।

चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव एनालिस्ट हार्दिक मटालिया ने बताया कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद घरेलू बाजार में स्थिरता का माहौल है, जिसका मुख्य कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार खरीदारी है। 21 अप्रैल को एफआईआई ने 1,970.17 करोड़ रुपये, जबकि डीआईआई ने 246.59 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

MCB District News : “मैं ही गुलाब कमरो हूं…” महिला अफसर पर भड़के पूर्व विधायक, VIDEO वायरल

MCB District News : मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी...

भोजशाला फैसले पर मंत्री टेटवाल का बड़ा बयान, बोले- सत्य की हुई जीत

Mp news-Breking-bhojshala-court-verdict:धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर लंबे समय...

बालाघाट में मंदिर चोर गैंग का पर्दाफाश,पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह पकड़ा

mp news-balaghat-temple-theft-gang: बालाघाट पुलिस ने मंदिरों में लगातार हो...

Related Articles

Popular Categories