Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh KATNI NEWS: राहुल बाग में बच्चे के गले में फंसा मांझा, घायल...

KATNI NEWS: राहुल बाग में बच्चे के गले में फंसा मांझा, घायल होने के बाद प्रशासन अलर्ट, पतंग दुकानों पर छापेमारी

KATNI NEWS
KATNI NEWS

KATNI NEWS: कटनी : शहर के राहुल बाग क्षेत्र में साइकिल चला रहे एक बच्चे के गले में मांझा फंसने से वह घायल हो गया। बच्चे के गले में चोट आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया।

KATNI NEWS: मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी नेहा पचीसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर की पतंग दुकानों पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दुकानों पर बिक रहे मांझे की जांच की गई, वहीं संदिग्ध और प्रतिबंधित मांझे को जप्त कर जांच के लिए भेजा गया है।

KATNI NEWS: प्रशासन ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि प्रतिबंधित चाइनीस या नायलॉन मांझे की बिक्री पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल बच्चे का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here