Saturday, May 23, 2026
35.3 C
Raipur

Raipur News : VIP रोड स्थित LOD रेस्टोरेंट के बाहर मारपीट, प्रॉपर्टी डीलर पर लाठी-डंडों से हमला

Raipur News : रायपुर। राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित ओमाया गार्डन LOD रेस्टोरेंट के बाहर शुक्रवार देर रात मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है। प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला उर्फ निक्की पर रोहित तोमर और उसके निजी बाउंसरों ने पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला कर दिया। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur News : पीड़ित दशमीत, जो सड्डू कैपिटल सिटी फेस-01 का निवासी है, ने आरोप लगाया है कि वह 31 मई की रात करीब 12:15 बजे अपने दोस्त हरीश बेलानी के साथ L.O.D. रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। जब वह रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहा था, तभी रोहित तोमर ने उसे अपशब्द कहने शुरू कर दिए। विरोध करने पर रोहित ने उसे धक्का देकर मारपीट शुरू कर दी।

Raipur News : दशमीत का आरोप है कि रोहित ने पास पड़े डंडे से उस पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन रेस्टोरेंट के बाउंसरों ने हस्तक्षेप कर डंडा छीन लिया। इसके बावजूद रोहित के साथ मौजूद निजी बाउंसरों ने दशमीत को पकड़ लिया और रोहित ने उसके चेहरे व कंधे पर हमला कर चोट पहुंचाई।

Raipur News : इतना ही नहीं, जब दशमीत ने घटना की जानकारी अपने बड़े भाई दलजीत चावला को फोन पर दी, तो रोहित ने उन्हें भी मोबाइल पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

Raipur News : घटना के समय रेस्टोरेंट के बाहर कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने यह पूरी घटना देखी और सुनी। रेस्टोरेंट के सुरक्षाकर्मियों की मदद से किसी तरह स्थिति को संभाला गया। गौरतलब है कि रोहित तोमर पहले भी हाइपर क्लब गोलीकांड का आरोपी रह चुका है। पुलिस ने इस ताजा घटना में IPC की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही रोहित तोमर से पूछताछ की जा सकती है। पुलिस ने पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच तेज कर दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Dhirendra Shastri in Badrinath Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 21 दिवसीय एकात्म साधना

Dhirendra Shastri in Badrinath Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 21 दिवसीय एकात्म साधना

Modi Meloni Melody: कार राइड से डिनर तक… मोदी-मेलोनी की दोस्ती फिर हुई वायरल..

Modi Meloni Melody: कार राइड से डिनर तक… मोदी-मेलोनी की दोस्ती फिर हुई वायरल..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatarpur  में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Chhatarpur में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Latest YouTube Shorts

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories