Sunday, March 29, 2026
38.1 C
Raipur

निवाड़ी में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष! लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, महिला की मौत, 10 घायल, पुलिस तैनात

निवाड़ी: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के कुंवरपुरा गांव में जमीनी विवाद ने भयावह रूप ले लिया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच चल रहा भूमि विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से हुए हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए हैं।

जमीन विवाद से भड़की हिंसा

जानकारी के अनुसार, कुंवरपुरा गांव में लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घर में की तोड़फोड़, लगाई आग

मारपीट के बाद भी आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पहुंचकर तोड़फोड़ की और घर में आग लगा दी। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Read More : C.G News : दुर्ग में GST की ताबड़तोड़ कार्रवाई! ‘सितार’ के मालिक ‘गुटखा किंग’ जुमनानी पर ठोंका 317 करोड़ का जुर्माना

पुलिस ने संभाला मोर्चा, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही पृथ्वीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला और दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।

इलाज के दौरान महिला की मौत

झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान विमलेश यादव नामक महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने एहतियातन गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories