Kondagaon District Cricket : चिचाड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन: बड़ेडोगर की टीम बनी चैंपियन, सोनाबेड़ा को दी मात

VIKASH KHALKHO

Kondagaon District Cricket :  रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव। ब्लॉक के ग्राम चिचाड़ी में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए आयोजित ‘राईजिंग स्टार्स क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता’ का मंगलवार को शानदार समापन हुआ। इस रोमांचक टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बडेडोगर की टीम ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर जीत का परचम लहराया और खिताब अपने नाम किया।

फाइनल में बड़ेडोगर ने सोनाबेड़ा को दी पटखनी: प्रतियोगिता का अंतिम और निर्णायक मैच सोनाबेड़ा और बड़ेडोगर की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन बड़ेडोगर के खिलाड़ियों ने अंततः बाजी मार ली। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य लीलावती नेताम शामिल हुईं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पिंटू यादव, अमल नेताम और अशोक कोर्राम ने की।

पुरस्कारों की हुई बौछार: आयोजक समिति द्वारा विजेता टीम बड़ेडोगर को प्रथम पुरस्कार के रूप में 25,001 रुपये नकद और चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता रही सोनाबेड़ा की टीम को 12,001 रुपये और ट्रॉफी दी गई, वहीं तीसरे स्थान पर रही नालाझर की टीम को 5,001 रुपये का पुरस्कार मिला। खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन को सराहते हुए ‘अपडेट मेंस वेयर’ फरसगांव की ओर से विशेष उपहार भी दिए गए।

व्यक्तिगत उपलब्धियां:

  • मैन ऑफ द टूर्नामेंट व बेस्ट बैट्समैन: कोमल सलाम

  • बेस्ट बॉलर: मोहित नेताम

  • बेस्ट फील्डर व फाइनल के ‘मैन ऑफ द मैच’: खेम

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुकलाल मरकाम, ग्राम सरपंच मंजू नेताम, उप सरपंच हलाल राम मरकाम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *