sukma News : बंजारा समाज युवा प्रकोष्ठ के रिंकू नायक प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं गए

 

sukma News : कृष्णा नायक /सुकमा :- छत्तीसगढ़ ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय नायक के निर्देशानुसार ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सरंक्षण तुलसी राठौर, सलाहकार राजेश नायक के मार्गदर्शन में युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धनसाय नायक एवं कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश नायक एवं कामेश बंजारा द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए 12 जनवरी सोमवार को सूची जारी किया गया है। जिसमें बस्तर संभाग के सुकमा जिले से रिंकू नायक को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। श्रवण(रिंकू) नायक पिता सोहन लाल नायक निवासी नगर पंचायत दोरनापाल बंजारा समाज में सक्रिय रूप से समाज के प्रति निष्ठा से कार्य करते हुए आ रहे है. इसी का परिणाम है की उन्हें ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ युवा प्रकोष्ठ में पदाधिकारियों में शामिल कर बड़ी जिम्मेदारी दिया गया है।

sukma News : समाज की सेवा ही होगा मेरा पहला कर्तव्य : रिंकू

sukma News : बंजारा समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर रिंकू नायक ने कहा आल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारीयों का बहुत बहुत आभारी हूँ जिन्होंने मुझे समाज की सेवा के लिए चुना और जिम्मेदारी दी, समाज के बड़े बुजुर्गो के मार्गदर्शन से युवाशक्ति कम से कदम मिलाकर आगे चलेगा ओर समाज को ऊंचाई तक पहुंचाने के लिये पुर जोर मेहनत करेंगे। समाज ने मुझ पर भरोसा जताया है जिस पर मैं खरा उतरूँगा और समाज की सेवा मेरा पहला कर्तव्य होगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories