Wednesday, September 30, 2026
Home Jobs IAF Agniveervayu 2027 Notification : अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका! इंडियन एयरफोर्स...

IAF Agniveervayu 2027 Notification : अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका! इंडियन एयरफोर्स ने शुरू की Agniveervayu 2027 भर्ती

नई दिल्ली। अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी और अहम खबर सामने आई है। इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने Agniveervayu Recruitment 2027 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के तहत योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवार भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।

आवेदन की तारीख और तरीका

Agniveervayu 2027 के लिए नोटिफिकेशन 12 जनवरी को जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 1 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर ही किया जा सकता है।

आयु सीमा क्या है

अग्निवीरवायु भर्ती 2027 के लिए अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। पुरुष और महिला दोनों के लिए आयु सीमा समान है।

Read More : Big News : गिग वर्कर्स की सुरक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! हटे 10 मिनट डिलीवरी के दावे

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। 12वीं में मैथ्स, फिजिक्स और इंग्लिश विषय होने चाहिए। कुल मिलाकर 50% अंक और इंग्लिश में भी न्यूनतम 50% अंक जरूरी हैं।

मेडिकल और फिजिकल स्टैंडर्ड

पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए मेडिकल मानक अलग-अलग हैं। न्यूनतम हाइट 152 सेमी निर्धारित है। पहाड़ी और नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र की महिला उम्मीदवारों को 5 सेमी की छूट मिलेगी। डेंटल और हियरिंग स्टैंडर्ड भी तय किए गए हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस

सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, एडेप्टेबिलिटी टेस्ट और अंत में मेडिकल होगा।फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 1.6 किमी दौड़ 7 मिनट में और महिलाओं को 8 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

अग्निवीरवायु 2027 भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें यहां

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here