Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh रायपुर T20 धमाका! भारत-न्यूजीलैंड मैच में सुरक्षा के पक्के इंतजाम, फर्स्ट इनिंग...

रायपुर T20 धमाका! भारत-न्यूजीलैंड मैच में सुरक्षा के पक्के इंतजाम, फर्स्ट इनिंग खत्म, फिर कोई एंट्री नहीं…

रायपुर:  राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबले के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने पिछले मैचों से मिली सीख के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं ज्यादा कड़ा कर दिया है।

फर्स्ट इनिंग के बाद स्टेडियम में कोई एंट्री नहीं

संघ ने साफ किया है कि फर्स्ट इनिंग खत्म होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा 350 से ज्यादा प्राइवेट बाउंसर्स सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए जाएंगे, जबकि क्रिकेट संघ के 45 अधिकारी पूरे मैच में स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। कुल 13 गेटों पर लोहे की रेलिंग लगाई गई है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

Read More : भोपाल: कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का विवादित बयान, बोले- थानेदार असामाजिक तत्व, SC के लोगों को जाति की गाली देते हैं

खाने-पीने की चीजों पर सख्त नियम

इस बार खाने-पीने की चीज़ों पर भी सख्ती बरती जाएगी। पिछली बार इंडिया और साउथ अफ्रीका के मैच के दौरान महंगे खाने-पीने की वस्तुएं स्टेडियम में बेची गई थीं। इस बार संघ ने स्पष्ट किया है कि कीमतों और बिक्री पर कड़ा नियंत्रण होगा।

अवैध प्रवेश पर पूर्ण रोक

पिछले मैच में बिना टिकट वाले दर्शकों की भारी भीड़ स्टेडियम में घुस गई थी, जिससे कई स्टैंड्स भर गए थे। इस बार सीढ़ियों और एंट्री पॉइंट्स पर रेलिंग लगाकर, लाइन का प्रबंधन किया जाएगा और बिना टिकट प्रवेश पर पूरी तरह से बैन रहेगा।

संघ का मानना है कि ये कड़े इंतजाम न केवल दर्शकों की सुरक्षा के लिए जरूरी हैं, बल्कि मैच का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए भी अहम हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here