Wednesday, May 20, 2026
34.1 C
Raipur

Jai Anmol Ambani : अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बैंक नोटिस पर रोक से इनकार

Jai Anmol Ambani : नई दिल्ली। अनिल अंबानी के बेटे और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) के निदेशक जय अनमोल अंबानी को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा RHFL के बैंक खाते को धोखाधड़ी घोषित करने से जुड़ी कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

Jai Anmol Ambani : सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस जसमीत सिंह ने जय अनमोल अंबानी को निर्देश दिया कि वे 10 दिनों के भीतर बैंक द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब दें। कोर्ट ने यह भी कहा कि बैंक द्वारा लिया गया कोई भी निर्णय इस मामले में हाई कोर्ट के अंतिम आदेश के अधीन रहेगा। साथ ही बैंक को स्पष्ट आदेश पारित कर उसे अदालत के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

Jai Anmol Ambani : हाई कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि कारण बताओ नोटिस पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई जाएगी। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वे नोटिस के माध्यम से अपनी बात रखें, जिस पर बैंक जवाब देगा। अदालत ने याचिका को लंबित रखते हुए मामले की अगली सुनवाई की तारीख 27 फरवरी तय की है।

Jai Anmol Ambani : कोर्ट ने यह भी दर्ज किया कि दोनों पक्षों की सहमति से यह तय हुआ है कि जय अनमोल अंबानी 10 दिनों के भीतर नोटिस का जवाब देंगे और 30 जनवरी को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बैंक के समक्ष उपस्थित होंगे। इसके बाद बैंक एक आदेश पारित करेगा, जिसे अगली सुनवाई में कोर्ट के सामने रखा जाएगा।

Jai Anmol Ambani : जय अनमोल अंबानी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने तर्क दिया कि 22 दिसंबर 2025 को जारी कारण बताओ नोटिस कानूनी रूप से त्रुटिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि RHFL के लिए समाधान योजना को सभी कर्जदाता बैंकों और सुप्रीम कोर्ट द्वारा पहले ही स्वीकार किया जा चुका है, ऐसे में कंपनी पर धोखाधड़ी के आरोप नहीं लगाए जा सकते। इसके अलावा, बैंक के पास वर्ष 2020 से ही संबंधित जानकारी मौजूद थी और पांच साल बाद नोटिस जारी करना कानून के खिलाफ है।

Jai Anmol Ambani : वहीं बैंक की ओर से पेश वकील ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि कारण बताओ नोटिस जारी होने के शुरुआती चरण में अदालत के हस्तक्षेप का दायरा सीमित होता है। इस पर कोर्ट ने सवाल उठाया कि दिवालियापन कानून के तहत समाधान योजना मंजूर होने के बाद नोटिस कैसे जारी किया गया और कहा कि याचिकाकर्ता की आपत्तियों पर विचार किया जाना चाहिए।

Jai Anmol Ambani : गौरतलब है कि इससे पहले 19 दिसंबर को हाई कोर्ट ने जय अनमोल अंबानी को इस आधार पर राहत दी थी कि उन्हें सही पते पर कारण बताओ नोटिस नहीं दिया गया था, क्योंकि नोटिस उस पते पर भेजा गया था जिसे कंपनी 2020 में खाली कर चुकी थी। हालांकि कोर्ट ने तब भी स्पष्ट किया था कि बैंक नया नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई कर सकता है।

Jai Anmol Ambani : मामले की बात करें तो सीबीआई ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (पूर्व में आंध्र बैंक) से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में जय अनमोल अंबानी और RHFL के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि इस मामले में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को करीब 228 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। शिकायत के अनुसार, RHFL ने मुंबई स्थित बैंक की एससीएफ शाखा से 450 करोड़ रुपये की ऋण सीमा ली थी, लेकिन किश्तें नहीं चुका पाने के कारण 30 सितंबर 2019 को खाते को एनपीए घोषित कर दिया गया था।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Latest YouTube Shorts

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories