Bhopal Local Holidays 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य शासन ने वर्ष 2026 के लिए भोपाल जिले के लिए स्थानीय अवकाश (Local Holidays) घोषित कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भोपाल शहर और जिले के सरकारी कार्यालयों में चार विशेष अवसरों पर छुट्टियां रहेंगी।
2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की सूची:
-
14 जनवरी (बुधवार): मकर संक्रांति के अवसर पर।
-
25 सितंबर (शुक्रवार): अनंत चतुर्दशी के अवसर पर।
-
19 अक्टूबर (सोमवार): महानवमी (दशहरा से पहले) के अवसर पर।
-
3 दिसंबर (गुरुवार): भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस/बरसी के अवसर पर।
राज्य शासन के इस निर्णय से भोपाल जिले के अंतर्गत आने वाले सभी शिक्षण संस्थानों और सरकारी दफ्तरों में इन तिथियों पर अवकाश रहेगा।











