Raipur Crime News: तेलीबांधा में चाकूबाजी, युवक की मौत, एक गंभीर

Sanjay Sahu
Raipur Crime News

Raipur Crime News: रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर सामने आए हैं। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में रविवार रात चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान आदित्य कुर्रे के रूप में हुई है। घायल युवक अभय सारथी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Raipur Crime News: प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई। घटना के दौरान इलाके की लाइट बंद थी, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने पूरी योजना के तहत हमला किया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक हाथ में चाकू लेकर दौड़ते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलने पर तेलीबांधा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Raipur Crime News: एसएसपी पहुंचे मौके पर

Raipur Crime News: घटना की गंभीरता को देखते हुए रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने संदिग्ध भूमिका के आधार पर करीब तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *