Singrauli News : जबलपुर–सिंगरौली ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल..ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मिल रही गालियां..

Singrauli News : सिंगरौली : जबलपुर से सिंगरौली की ओर आने वाली ट्रेनों में सफर करना अब यात्रियों के लिए असुरक्षित होता जा रहा है। ट्रेन के डिब्बों में चोर, जेबकतरे और अवैध रूप से सामान बेचने वाले असामाजिक तत्वों का खुलेआम बोलबाला देखने को मिल रहा है।

Singrauli News : ताजा मामला उस वक्त सामने आया जब ट्रेन में कंबल बेचने वाला एक व्यक्ति यात्री पर जबरन कंबल खरीदने का दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं, उसने मनमाने दाम की मांग की। जब यात्री ने इसका विरोध किया तो कथित वेंडर आगबबूला हो गया और मां-बहन की गालियां देने लगा। यात्रियों का कहना है कि वे रेलवे को पूरा किराया देकर सुरक्षित यात्रा की उम्मीद करते हैं, लेकिन ट्रेन के भीतर इस तरह की गुंडागर्दी ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। सवाल यह है कि रेलवे सुरक्षा बल और संबंधित विभाग आखिर क्या कर रहे हैं?

 

Singrauli News : क्या इन लोगों पर कोई कार्रवाई होगी या फिर इन्हें किसी तरह का संरक्षण प्राप्त है? लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं से यात्रियों में भय का माहौल है इतना ही नहीं यात्रियों का कहना है कि इनके साथ पूरा गुट होता है जिससे यह हमला करने और चोंट पहुंचने में जरा भी नहीं हिचकिचाते इतना ही नहीं बल्कि इनकी पकड़ कुछ सरकारी कर्मचारियों से होने की वजह से इनपर एक्शन लेने के बजाय वो कर्मचारी उल्टा यात्रियों पर ही जोर कसने लगते है जिससे यह मामला और भी गंभीर हो जाता है जिस वजह से रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि रेलवे विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories