Monday, September 7, 2026
Home Chhattisgarh Surajpur Breaking : राइस मिल में भीषण आग, दो गोदाम जलकर खाक

Surajpur Breaking : राइस मिल में भीषण आग, दो गोदाम जलकर खाक

Surajpur Breaking
Surajpur Breaking

Surajpur Breaking : सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्री स्थित एक राइस मिल में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। राइस मिल परिसर के भीतर रखे बारदानों से भरे दो गोदामों में आग भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोदामों में कई लाख बोरे बारदान रखे हुए थे, जो आग की चपेट में आ गए। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है।

Surajpur Breaking : आग बुझाने में जुटीं पांच दमकल गाड़ियां

सूचना मिलते ही मौके पर सरगुजा और कोरिया जिलों से कुल पांच दमकल गाड़ियां भेजी गईं। सैकड़ों दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार जद्दोजहद कर रहे हैं। आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया गया है।

Surajpur Breaking : कोई जनहानि नहीं

राहत की बात यह है कि इस भीषण आगजनी की घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, राइस मिल को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

धान खरीदी सीजन में उठे सवाल

Surajpur Breaking : धान खरीदी सीजन के दौरान राइस मिल में रखे बारदानों में आग लगने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है, वहीं आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here