Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur National Youth Day Bilaspur : बिलासपुर में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड: स्वामी विवेकानंद...

National Youth Day Bilaspur : बिलासपुर में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड: स्वामी विवेकानंद के रूप में दिखेंगे 1500 बच्चे, गूंजेगा वंदे मातरम्

National Youth Day Bilaspur : बिलासपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को बिलासपुर में एक ऐतिहासिक और गौरवशाली अध्याय जुड़ने जा रहा है। शहर के पुलिस ग्राउंड में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एक साथ 1500 से अधिक बच्चे स्वामी जी की वेशभूषा में नजर आएंगे। यह भव्य आयोजन न केवल देश का ध्यान खींचेगा, बल्कि एक नया विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित करेगा।

डेप्युटी सीएम और खेल मंत्री अरुण साव ने इस गौरवशाली आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 1500 से अधिक स्कूली बच्चे एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का गान करेंगे। इसके साथ ही, युवा शक्ति को सही दिशा देने के लिए सभी बच्चे एक सुर में ‘नशा मुक्ति’ की शपथ भी लेंगे।

आयोजन की खास बातें:

  • विशाल रंगोली: पुलिस ग्राउंड में 5500 स्क्वायर फीट से भी बड़ी आकर्षक रंगोली बनाई जा रही है, जिसमें स्वामी विवेकानंद जी का विराट चित्र उकेरा जाएगा।

  • युवा रत्न अवार्ड: राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग द्वारा ‘युवा रत्न अवार्ड’ प्रदान किया जाएगा।

  • प्रदर्शनी और दौड़: पूरे बिलासपुर में स्वामी जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी और कई स्थानों पर ‘स्वदेशी दौड़’ का आयोजन होगा।

सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने इस बात पर गर्व जताया कि स्वामी जी के जीवन का एक महत्वपूर्ण समय राजधानी रायपुर में बीता है। सीएम ने कहा कि स्वामी जी के विचार आज भी युवाओं को आत्मनिर्भर और राष्ट्रहित के लिए समर्पित होने की प्रेरणा देते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here