Raipur Food Safety Raid : सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: भाठागांव की डेयरी से 4.76 लाख का नकली पनीर बरामद, विभाग ने कसा शिकंजा

VIKASH KHALKHO

Raipur Food Safety Raid : रायपुर। राजधानी रायपुर में आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने भाठागांव स्थित एक डेयरी इकाई पर छापा मारकर 1700 किलो संदिग्ध पनीर और खोवा जब्त किया है। जब्त किए गए माल की अनुमानित कीमत करीब 4.76 लाख रुपये बताई जा रही है।

अभिहित अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने केसरी बगीचा रोड, भाठागांव स्थित मेसर्स के.एल.पी. डेयरी एवं मिल्क प्रोडक्ट का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम ने पाया कि पनीर का निर्माण बेहद अस्वच्छ और असुरक्षित परिस्थितियों में किया जा रहा था। मौके से लूज पनीर के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं और तब तक के लिए पूरे स्टॉक को सीज (अभिगृहित) कर लिया गया है।

खाद्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 से अब तक रायपुर जिले में पनीर और एनालॉग पनीर (नकली पनीर) बनाने वाली इकाइयों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस अवधि में कुल 35 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। मिलावट की पुष्टि होने पर अब तक भारी मात्रा में अमानक खाद्य पदार्थों को नष्ट किया जा चुका है और 10 गंभीर प्रकरण न्यायालय में भी प्रस्तुत किए जा चुके हैं।

विभाग ने संबंधित फर्म को ऑनलाइन सुधार सूचना हेतु नोटिस जारी किया है और लैब रिपोर्ट आने के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी मिलावटी खाद्य पदार्थ की जानकारी मिलती है, तो वे तत्काल हेल्पलाइन नंबर 9340597097 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *