Balodabazar Violence SIT Action : कानून का हंटर: बलौदाबाजार बवाल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे अजय यादव सलाखों के पीछे

VIKASH KHALKHO

Balodabazar Violence SIT Action : बलौदाबाजार। जिले में 10 जून 2024 को हुई ऐतिहासिक हिंसा और कलेक्ट्रेट परिसर में आगजनी के मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। विशेष जांच टीम (SIT) ने रविवार को छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही संगठन के एक अन्य सक्रिय सदस्य और अमित बघेल के करीबी माने जाने वाले दिनेश वर्मा को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस और एसआईटी की यह कार्रवाई बलौदाबाजार कांड की जांच में एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद से ही एसआईटी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन, वीडियो फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर साजिशकर्ताओं की पहचान कर रही थी। जांच में अजय यादव और दिनेश वर्मा की घटना के दिन सक्रिय भूमिका और भीड़ को उकसाने के पुख्ता प्रमाण मिलने का दावा किया जा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले साल जून में अमरगुफा में जैतखाम क्षतिग्रस्त होने के विरोध में प्रदर्शन के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी, जिसके बाद कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय में आगजनी की गई थी। इस मामले में अब तक 200 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल पहले ही जांच के दायरे में रहे हैं, और अब प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी से संगठन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

पुलिस अब अजय यादव और दिनेश वर्मा को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। जांच एजेंसियां मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं:

  1. भीड़ को जुटाने के लिए हुई फंडिंग का स्रोत क्या था?

  2. क्या आगजनी और हिंसा की योजना पहले से तैयार की गई थी?

  3. सोशल मीडिया के जरिए प्रदर्शनकारियों को संगठित करने के पीछे किन लोगों का हाथ था?

फिलहाल, बलौदाबाजार में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और फरार चल रहे अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *