Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Savior Public School Rewa : सेवियर पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम:...

Savior Public School Rewa : सेवियर पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम: बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दर्शकों का दिल

Savior Public School Rewa : रीवा। शहर के समीपस्थ ग्राम पहड़िया में संचालित सेवियर पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य और गायन के जरिए समां बांध दिया।

वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया। गौरतलब है कि इस विद्यालय की एक छात्रा ने पूर्व में कक्षा दसवीं की परीक्षा में पूरे प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया था। इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्कूल संचालक पुष्पेंद्र सिंह ‘समान’ और संचालिका श्रीमती अनीता सिंह ने विश्वास जताया कि इस वर्ष भी विद्यालय के छात्र मेरिट सूची में स्थान बनाकर सर्वोच्च अंक हासिल करेंगे।

भावुक संबोधन में संचालक पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना उनके लिए केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि अपने पुरखों के संकल्प और सपनों को साकार करने का एक जरिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना ही उनका मुख्य लक्ष्य है, ताकि गांव की प्रतिभाओं को भी शहर जैसे अवसर मिल सकें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता विश्वंभर पटेल, युवा नेता सौरभ सिंह सेंगर, विद्यालय के प्राचार्य संदीप सिंह और पूजा सिंह उपस्थित रहे। इनके अलावा प्रदीप पटेल, दिनेश पटेल, विवेकानंद पटेल, राकेश पटेल, बेटा लाल तिवारी, शिवेंद्र सिंह ‘चटू’ और राकेश सहित हजारों की संख्या में अभिभावक और गणमान्य नागरिक इस सांस्कृतिक संध्या के साक्षी बने। अतिथियों ने विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here