Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh दमोह में बुन्देलखण्ड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम 2026 का शुभारंभ,...

दमोह में बुन्देलखण्ड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम 2026 का शुभारंभ, पहुंचे सिने कलाकार रघुवीर यादव-मुकेश तिवारी

दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में शुक्रवार को बुन्देलखण्ड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि बुंदेली फेस्टिवल आने वाले समय में बुंदेलखंड को फिल्म और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा।

बुंदेली भाषा और संस्कृति को मिलेगा नया मंच

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि जैसे भोजपुरी सिनेमा ने अपनी अलग पहचान बनाई है, उसी तरह बुंदेली भाषा में भी सशक्त फिल्म इंडस्ट्री खड़ी की जा सकती है। बुंदेलखंड की धरती वीरों, बलिदान और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध रही है, जिसे सिनेमा के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाया जाएगा।

सिने जगत के दिग्गजों ने जताया भरोसा

प्रसिद्ध अभिनेता मुकेश तिवारी ने इस पहल को सकारात्मक बताते हुए कहा कि यह केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि रचनात्मक सोच का बीजारोपण है। उन्होंने नवोदित कलाकारों से आत्मनिर्भर बनने और अपने कौशल को निखारने का आह्वान किया।

Read More : चालान के नाम पर साइबर ठगी! भोपाल में RBI कर्मचारी के एक क्लिक से उड़ गए 2.5 लाख रुपये

सीखने की भावना से ही आगे बढ़ेगी संस्कृति

अभिनेता रघुवीर यादव ने कहा कि संस्कृति ही किसी समाज की पहचान होती है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि हमेशा सीखने की भावना बनाए रखें, क्योंकि सीखना बंद होते ही विकास रुक जाता है।

दमोह बनेगा उभरता फिल्म टूरिज्म डेस्टिनेशन

कार्यक्रम में बुंदेलखंड और दमोह के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया। आयोजकों का उद्देश्य क्षेत्र को फिल्म टूरिज्म हब के रूप में विकसित करना और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here