Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Indore इंदौर : महू में भयानक एक्सीडेंट! 7 वाहन आपस में भिड़े, ट्रक-टैंकर...

इंदौर : महू में भयानक एक्सीडेंट! 7 वाहन आपस में भिड़े, ट्रक-टैंकर कारों पर चढ़े, भेरू घाट में लंबा जाम

 इंदौर :  मुंबई-आगरा स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। मानपुर क्षेत्र के भेरू घाट पर ढलान से उतरते समय एक ट्रक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद ट्रक, गैस टैंकर और कई कारें एक के बाद एक आपस में टकरा गईं। हादसा इतना भीषण था कि कुल सात वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और हाईवे पूरी तरह बंद हो गया।

ट्रॉला और कार की टक्कर से बिगड़े हालात

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घाट से नीचे उतरते वक्त एक ट्रॉला और कार के बीच अचानक भिड़ंत हो गई। इसके बाद पीछे से आ रहे अन्य भारी वाहन भी ब्रेक नहीं संभाल सके। एक गैस टैंकर और ट्रक आगे खड़ी कारों के ऊपर चढ़ गए। टक्कर के दौरान एक पिकअप वाहन उछलकर सीधे कार पर जा गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

राहत की बात, कोई जनहानि नहीं

घटना की सूचना मिलते ही मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी लोकेंद्र हीहोर ने बताया कि हादसे में सात वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। कुछ लोग वाहनों में फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Read More : Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या राम मंदिर के पास नमाज पढ़ने की कोशिश से मचा हड़कंप, हिरासत में युवक

हाईवे पर घंटों लगा जाम

दुर्घटना के बाद मुंबई-आगरा स्टेट हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस और प्रशासन ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल किया गया।

ब्रेक फेल होने का दावा

ट्रक चालक मोहम्मद आरिफ ने बताया कि घाट उतरते समय अचानक ब्रेक फेल हो गए थे। सामने कारों की लंबी लाइन देख उन्होंने ट्रक मोड़ने की कोशिश की, लेकिन ट्रेलर से टक्कर हो गई। ट्रक इंदौर से हैदराबाद जा रहा था।

एयरबैग खुले, यात्री सुरक्षित

हादसे में शामिल एक कार सवार जयदीप ने बताया कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी, लेकिन कार के एयरबैग तुरंत खुल गए, जिससे आठ लोगों की जान बच गई। वे उज्जैन से त्र्यंबकेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here