Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh CG CRIME : खाकी हुई शर्मसार, युवती से गैंगरेप में डायल 112...

CG CRIME : खाकी हुई शर्मसार, युवती से गैंगरेप में डायल 112 का चालक भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME
CG CRIME

CG CRIME : कोरबा। जिले में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस की इमरजेंसी सेवा डायल 112 के चालक की संलिप्तता भी पाई गई है। घटना एसईसीएल के एक मकान में हुई, जहां आठ जनवरी की रात बाकी मोगरा थाना क्षेत्र की एक युवती को आरोपियों ने निशाना बनाया। मामले के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

CG CRIME : पुलिस के अनुसार इस घटना में कुल पांच लोग शामिल थे। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। इसके बाद सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

CG CRIME : दर्री सीएसपी विमल पाठक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में डायल 112 का चालक भी शामिल है। आरोपी चालक पुलिस की आपातकालीन सेवा में कांट्रेक्चुअल आधार पर कार्यरत था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here