Katni Bajrang Dal Protest : मंदिरों में चोरी और धर्मांतरण पर भड़के बजरंगी, कोतवाली थाने का किया घेराव

VIKASH KHALKHO

कटनी। शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और धार्मिक स्थलों पर चोरी से आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज कोतवाली थाने का जोरदार घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान बजरंगियों ने थाने के भीतर ही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

प्रमुख मुद्दे: चोरी और धर्मांतरण

प्रदर्शनकारियों का मुख्य आरोप है कि शहर के प्रमुख मंदिरों में पिछले कुछ समय से लगातार चोरियाँ हो रही हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इसके साथ ही, जिले में बढ़ रहे धर्मांतरण के मामलों पर कड़ी कार्रवाई न होने को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने गहरा रोष व्यक्त किया।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ थाना

बजरंग दल के बड़े प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग ने मोर्चा संभाला। कोतवाली थाने पर पांच अलग-अलग थानों के थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया है कि चोरी के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और धर्मांतरण के मामलों की भी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई होगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *