Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG Police : आरक्षक जीडी भर्ती : शेष अभ्यर्थियों को दस्तावेज...

CG Police : आरक्षक जीडी भर्ती : शेष अभ्यर्थियों को दस्तावेज जमा करने के निर्देश, जल्द होंगी नियुक्तियां

CG Police
CG Police

CG Police : रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरक्षक जीडी भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस भर्ती के तहत कुल 554 पदों पर वैकेंसी निकली थी, जिनमें से 553 पदों पर नियुक्ति दी जा चुकी है। अब तक 142 अभ्यर्थियों ने अपनी जॉइनिंग कर ली है, जबकि शेष अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया दस्तावेज सत्यापन के कारण लंबित है।

CG Police : इसी क्रम में शेष अभ्यर्थी आज रायपुर के सिविल लाइन पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। यहां पुलिस अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) द्वारा उन्हें कास्ट सर्टिफिकेट और कैरेक्टर वेरिफिकेशन से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को निर्देशित किया कि वे जल्द से जल्द सभी जरूरी दस्तावेज जमा करें, ताकि नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया में कोई देरी न हो।

CG Police : इस संबंध में रायपुर के एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों की नियुक्ति अभी शेष है, उन्हें आज दस्तावेजों को लेकर स्पष्ट जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही कैरेक्टर वेरिफिकेशन और जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होगी, शेष अभ्यर्थियों की नियुक्ति की कार्रवाई भी शीघ्र पूरी कर ली जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here