Rewa Property Dealer Suicide : शादी के महज 30 दिन बाद प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली; पोखरी टोला में मची चीख-पुकार, सुसाइड की वजह अब भी रहस्य

Rewa Property Dealer Suicide : रीवा: शहर के पोखरी टोला इलाके में शुक्रवार को उस वक्त मातम पसर गया, जब 26 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर अनुज दुबे ने अपने ही घर में खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर कमरे की ओर दौड़ीं पत्नी, बहन और मां के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन अनुज को लहूलुहान हालत में संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सामान्य व्यवहार के पीछे छिपा था दर्द?

परिजनों के मुताबिक, खुदकुशी करने से कुछ समय पहले तक अनुज का व्यवहार बिल्कुल सामान्य था। वह घर के सदस्यों से सामान्य बातचीत कर रहा था, जिससे किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा कि वह ऐसा आत्मघाती कदम उठा सकता है। अनुज के पिता अर्जुन दुबे का 5 वर्ष पूर्व ही देहांत हो चुका है और वह अपनी मां, बहन व नवविवाहिता पत्नी के साथ रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता था।

जांच में जुटी समान पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही समान थाना पुलिस संजय गांधी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर 1 महीने पहले ही परिणय सूत्र में बंधे युवक ने यह कदम क्यों उठाया? पुलिस अब मृतक का मोबाइल रिकॉर्ड खंगालने और परिजनों के बयान दर्ज करने में जुटी है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janpad Panchayat Lailunga: छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण, रवि भगत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Janpad Panchayat Lailunga: गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories