Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: आवास योजना में गिट्टी गिरवाना पड़ा महंगा, समझाने पहुंचे जनप्रतिनिधि...

CG NEWS: आवास योजना में गिट्टी गिरवाना पड़ा महंगा, समझाने पहुंचे जनप्रतिनिधि को भी मिली धमकी

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: सूरजपुर। जिले में एक आवास योजना से जुड़ा मामला उस वक्त तूल पकड़ गया, जब हितग्राही द्वारा अपने स्वीकृत आवास निर्माण के लिए गिट्टी-डस्ट गिरवाने पर खनिज विभाग ने कार्रवाई कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि स्थिति स्पष्ट करने पहुंचे जनप्रतिनिधि को भी कथित तौर पर धमकियों का सामना करना पड़ा।

 

CG NEWS: घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मानपुर की है। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकान निर्माण के लिए हितग्राही गिट्टी लोड ट्रैक्टर अपने घर पर गिरवा रहा था। इसी दौरान खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को बीच सड़क पर खड़ा करवा दिया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई।

CG NEWS: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खनिज अधिकारी ने मौके पर यह तक कह दिया कि वह “सीएम की भी नहीं सुनेंगे”, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। वस्तुस्थिति से अधिकारी को अवगत कराने पहुंचे जनप्रतिनिधि को भी कथित तौर पर सख्त लहजे और धमकियों का सामना करना पड़ा।

 

 

CG NEWS: अंततः गिट्टी लोड ट्रैक्टर को जब्त कर कोतवाली थाने में खड़ा करा दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है, वहीं अब सभी की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here