Wednesday, April 1, 2026
33.1 C
Raipur

बुरहानपुर : औचक निरीक्षण में विधायक अर्चना चिटनीस को संतोष, आयुर्वेद महाविद्यालय को मिलेंगी नई सुविधाएं

बुरहानपुर. पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनीस ने पंडित शिवनाथ शास्त्री आयुर्वेद महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक और चिकित्सकीय व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। विधायक ने परिसर का भ्रमण कर विद्यार्थियों, चिकित्सकों और प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद किया तथा आवश्यक सुधारों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

इन्फ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी मजबूती

निरीक्षण के दौरान कॉलेज तक पहुंच मार्ग के अभाव पर विधायक ने गंभीरता जताई। उन्होंने तत्काल दो से तीन किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण की स्वीकृति देने की घोषणा की। इसके साथ ही छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए व्यायामशाला, खेल मैदान और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।

संघर्ष से पहचान तक का सफर

एक समय मान्यता के लिए जूझ रहा यह आयुर्वेद महाविद्यालय अब क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य का मजबूत केंद्र बनता जा रहा है। वर्तमान में कॉलेज की प्रत्येक कक्षा में 73 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बस सेवा और एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे आवागमन और आपात सेवाएं सुदृढ़ हुई हैं।

अस्पताल व्यवस्थाओं की भी जांच

महाविद्यालय से संबद्ध आयुर्वेद अस्पताल में भर्ती मरीजों से विधायक ने मुलाकात कर उनके उपचार और सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने चिकित्सा सेवाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। साफ-सफाई और व्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रबंधन की सराहना की गई।

Read More : C.G Weather : जनवरी भी ठंड से नहीं देगा राहत, मकर संक्रांति तक सर्द रातों का सिलसिला जारी

विधायक का स्पष्ट संदेश

विधायक अर्चना चिटनीस ने कहा कि आयुर्वेद महाविद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना प्राथमिकता है। छात्रों को बेहतर शिक्षा और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories