Indore News : इंदौर: हनीमून के लिए शिलांग (मेघालय) गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राज रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी पिछले 8 दिनों से लापता हैं। 23 मई से दोनों का परिवार से संपर्क टूट गया है और अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। स्थानीय पुलिस, इंदौर क्राइम ब्रांच और परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
Indore News : राज और सोनम 20 मई को गुवाहाटी पहुंचे थे और वहां से शिलांग घूमने गए थे। लेकिन 23 मई से उनका मोबाइल स्विच ऑफ है और कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। परिजनों ने 24 मई को इस मामले की शिकायत इंदौर पुलिस से की थी, जिसके बाद इंदौर पुलिस ने शिलांग पुलिस से समन्वय कर जांच शुरू करवाई।
Indore News : इंदौर क्राइम ब्रांच के टीआई राजेश त्रिपाठी के अनुसार, शिलांग पुलिस की दो टीमें दंपति की खोजबीन कर रही हैं। जिस इलाके में उनकी एक्टिवा स्कूटर मिली थी, वहां से 4–5 किलोमीटर के दायरे में तलाशी अभियान जारी है। लेकिन क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश सर्च ऑपरेशन में बड़ी बाधा बनी हुई है।
Indore News : फिलहाल किसी भी आपराधिक घटना की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस तकनीकी माध्यमों जैसे कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए सुराग जुटाने में लगी हुई है। परिजन भी शिलांग पहुंचकर पुलिस की मदद कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हर संभावित दिशा में जांच की जा रही है, और जल्द ही दंपति का पता लगाने की उम्मीद जताई गई है।











