Monday, February 16, 2026
18.5 C
Raipur

Tulsi Silawat Burhanpur Visit : तुलसी सिलावट का निराला अंदाज: शराब पीकर मिलने पहुंचे कार्यकर्ता को पहचाना, फिर गले लगाकर पहनाया भगवा गमछा

Tulsi Silawat Burhanpur Visit : बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के जल संसाधन और जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के बुरहानपुर दौरे के दौरान सर्किट हाउस में एक अजीबो-गरीब वाकया सामने आया। मंत्री जी से मिलने एक भाजपा कार्यकर्ता शराब के नशे में पहुंच गया। आमतौर पर जहां नेता ऐसे मामलों में नाराज होते हैं, वहीं मंत्री सिलावट का अलग ही अंदाज देखने को मिला।

“कितनी पी तूने आज?”: कार्यकर्ता का लाड और दुलार

सर्किट हाउस में जब भीड़ मंत्री जी से मिल रही थी, तभी एक नशे में धुत कार्यकर्ता उनके सामने आया। मंत्री सिलावट ने उसे तुरंत पहचान लिया और मुस्कुराते हुए पूछा— “कितनी पी तूने आज?”। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मैं चेहरा देखकर बता सकता हूं कि किसने कितनी पी है। इसके बाद उन्होंने नाराज होने के बजाय कार्यकर्ता को दुलारा, गले लगाया और उसके गले में भगवा गमछा (पंछा) डालकर सम्मान भी दिया।

इंदौर की मौतों पर ‘गोलमोल’ जवाब: “बुरहानपुर की बात करो”

एक तरफ जहां मंत्री जी कार्यकर्ताओं के साथ हंसी-मजाक कर रहे थे, वहीं इंदौर के भगीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले में उनका रुख सख्त और टालमटोल वाला रहा। मीडिया द्वारा जब इस बड़ी लापरवाही और मौतों पर सवाल किया गया, तो मंत्री जी ने जवाब देने के बजाय कहा— “आप बुरहानपुर की बात करो, इंदौर की बात मैं वहां करता हूं।”

इतनी बड़ी घटना और जनहानि के बावजूद मंत्री जी के स्वागत-सम्मान और उत्सव वाले माहौल में व्यस्त रहने पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds