Wednesday, May 20, 2026
32.4 C
Raipur

Naveen Kedia arrested : शराब घोटाला: केडिया डिस्टलरी के मालिक नवीन केडिया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर रांची रवाना

Naveen Kedia arrested : रायपुर। झारखंड शराब घोटाला मामले में झारखंड ACB/EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केडिया डिस्टलरी के मालिक नवीन केडिया को गिरफ्तार किया है। गोवा से गिरफ्तारी के बाद झारखंड की टीम उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची के लिए रवाना हो गई है।

Naveen Kedia arrested : जानकारी के अनुसार आरोप है कि झारखंड में देशी शराब की सप्लाई नवीन केडिया के जरिए की गई थी। इस कथित घोटाले के कारण झारखंड सरकार को करीब 136 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ। जांच एजेंसियों का दावा है कि विनय चौबे और अरुणपति त्रिपाठी को केडिया डिस्टलरी से सप्लाई की गई हर खेप के प्रत्येक कार्टून पर 300 से 600 रुपये तक का कमीशन मिलता था।

Naveen Kedia arrested : मामले में पूछताछ के लिए नवीन केडिया को पहले भी तलब किया गया था, लेकिन वह जांच से बचता रहा। इस दौरान उसने ACB कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से वह फरार चल रहा था।

Naveen Kedia arrested : अब गिरफ्तारी के बाद ACB/EOW की टीम उनसे रांची में विस्तृत पूछताछ करेगी, जिससे शराब घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं और इसमें शामिल लोगों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

सलासर बालाजी धाम में भक्ति का सैलाब, प्रभात आरती में गूंजा “जय श्री बालाजी”

राजस्थान के चूरू जिले स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी धाम...

महाकाल की भव्य भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में...

Related Articles

Popular Categories