Anil Agarwal Vedanta Wealth Donation : बेटे के निधन के बाद अनिल अग्रवाल का भावुक संकल्प: अपनी 75% संपत्ति करेंगे समाज को दान; बोले— “बेटे को पिता से पहले नहीं जाना चाहिए था”

Anil Agarwal Vedanta Wealth Donation : नई दिल्ली/न्यूयॉर्क: वेदांता रिसोर्सेज के संस्थापक और चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अपने बेटे अग्निवेश के आकस्मिक निधन के बाद एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि वे अपनी कुल संपत्ति का 75 प्रतिशत से अधिक हिस्सा समाज कल्याण, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए दान कर देंगे। अग्रवाल ने सोशल मीडिया (X) पर एक अत्यंत भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने बेटे के सपनों और अधूरे वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई।

स्कीइंग दुर्घटना के बाद हार्ट अटैक से हुई मौत

अनिल अग्रवाल ने बताया कि अग्निवेश न्यूयॉर्क में एक स्कीइंग दुर्घटना के बाद घायल हो गए थे। लंबे समय तक ‘माउंट सिनाई अस्पताल’ में चले इलाज के बाद वे स्वस्थ हो रहे थे और खतरे से बाहर माने जा रहे थे। अग्रवाल ने लिखा, “हमें लगा था कि सबसे बुरा वक्त बीत चुका है, लेकिन अचानक आए दिल के दौरे ने हमारे बेटे को हमसे छीन लिया। कोई भी शब्द उस माता-पिता के दर्द को बयान नहीं कर सकता, जिसे अपने बच्चे को अंतिम विदाई देनी पड़े।”

अग्निवेश का सपना: “आत्मनिर्भर भारत और कोई बच्चा भूखा न सोए”

अनिल अग्रवाल ने अपने बेटे के साथ देखे गए सपनों को याद करते हुए कहा कि अग्निवेश हमेशा भारत को सशक्त देखना चाहते थे। अग्रवाल के संकल्प में ये बिंदु प्रमुख हैं:

  • शिक्षा और पोषण: कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और भूखा न सोए।

  • महिला सशक्तिकरण: हर महिला आत्मनिर्भर होकर अपने पैरों पर खड़ी हो।

  • युवाओं को अवसर: हर भारतीय युवा के पास सम्मानजनक काम हो।

अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि वे अब और भी सादा जीवन जीएंगे और अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा उस वादे को निभाने में लगाएंगे जो उन्होंने अपने बेटे से किया था।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Pharasgaon Nagar Panchayat: नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न, विधायक नीलकंठ टेकाम रहे मुख्य अतिथि

Pharasgaon Nagar Panchayat: रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव: छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले...

Related Articles

Popular Categories