HomeMadhya PradeshBhopalआज गुवाहाटी में राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होंगे CM...

आज गुवाहाटी में राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होंगे CM मोहन, करेंगे M.P की टेक्सटाइल नीति पेश

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 जनवरी 2026 को असम के गुवाहाटी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह सहित देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य देश में वस्त्र उद्योग के समग्र विकास और विस्तार को गति देना है।

पारंपरिक से आधुनिक टेक्सटाइल तक होगा मंथन

सम्मेलन में हथकरघा, हस्तशिल्प, आधुनिक टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट्स, टेक्निकल टेक्सटाइल और निर्यात संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजन, नवाचार, कौशल विकास और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।

Read More : M.P Crime : भोपाल में कॉलेज छात्रा की रहस्यमयी मौत, हादसा या सुनियोजित हत्या? जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय मंच पर एमपी की टेक्सटाइल नीति की प्रस्तुति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश की टेक्सटाइल उद्योग नीति, अनुकूल औद्योगिक वातावरण, निवेश की संभावनाएं और राज्य में उपलब्ध संसाधनों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। यह पहल ‘मेक इन इंडिया’, ‘लोकल फॉर वोकल’ और ‘मेक फॉर इंडिया’ जैसे अभियानों को मजबूती देने की दिशा में अहम मानी जा रही है। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहेंगे।

वन्यजीव आदान-प्रदान पर असम सरकार से संवाद

असम दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा से वन्यजीवों के आदान-प्रदान पर चर्चा करेंगे। मध्यप्रदेश में विलुप्त जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन, असम से गैंडे लाने और बदले में बाघ व मगरमच्छ भेजने के प्रस्तावों पर बातचीत होगी।

दिनभर का तय कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव सुबह गुवाहाटी पहुंचकर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद वे वीडियो कॉन्फ्रेंस, नीलाचल हिल्स दर्शन, रेशम ग्राम सुआलकुची भ्रमण और अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम को वे भोपाल लौटेंगे।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here