Saturday, September 26, 2026
Home Chhattisgarh Korba News : दर्दनाक हादसा: कुएं में डूबने से 4 साल के...

Korba News : दर्दनाक हादसा: कुएं में डूबने से 4 साल के बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Korba News
Korba News

Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 4 वर्षीय मासूम प्रशांत यादव की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रशांत अपने दोस्तों के साथ खेलते हुए पास के कुएं पर नहाने चला गया था। इसी दौरान वह फिसलकर गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

Korba News : बताया गया कि हादसा होते ही उसके साथ मौजूद बच्चे घबरा गए और गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Korba News : घटना के समय प्रशांत के माता-पिता काम पर गए हुए थे। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Korba News : मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि बच्चा अपने साथियों के साथ कुएं में नहाने गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here