HomeChhattisgarhCG NEWS : मासोरा और दहिकोंगा में "आजीविका सेवा केंद्र" हुआ शुरु,...

CG NEWS : मासोरा और दहिकोंगा में “आजीविका सेवा केंद्र” हुआ शुरु, जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर की शुरुआत

Date:

Related stories

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/ कोंडागांव :- “आजीविका सेवा केंद्र” का उद्घाटन आशा महिला क्लस्टर संगठन मासोंरा एवं गरीमा महिला क्लस्टर संगठन दहिकोंगा में आजीविका सेवा केंद्र का किया गया. जनपद सदस्य, ग्राम के सरपंच तथा क्लस्टर के पदाधिकारियों के कर-कमलों द्वारा विधिवत रूप से उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

CG NEWS : इस दौरान जनपद सदस्य ने अपने संबोधन में कहा कि आजीविका सेवा केंद्र ग्रामीण महिलाओं एवं समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह केंद्र महिलाओं को स्वरोज़गार, कृषि सेवाओं, प्रशिक्षण तथा विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा।

CG NEWS : ग्राम सरपंच ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा तथा गांव के समग्र विकास को गति मिलेगी। वहीं क्लस्टर के पदाधिकारियों ने केंद्र की कार्ययोजना एवं इसके अंतर्गत संचालित होने वाली गतिविधियों की जानकारी उपस्थित जनसमुदाय को दी। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं, ग्रामवासी, आजीविका मिशन से जुड़े प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक सहभागिता एवं उत्साह के साथ किया गया।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here