Indore News : इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एरोड्रम और सदर बाजार क्षेत्रों में ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर पुलिस द्वारा शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद–फरोख्त के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इंदौर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों एरोड्रम और सदर बाजार में बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर बेचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पहली कार्रवाई एरोड्रम थाना क्षेत्र में की गई, जहां मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से लगभग 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।

 

Indore News : पुलिस ने आरोपी के पास से मादक पदार्थ रखने और बेचने में उपयोग किया जा रहा एक बैग भी जब्त किया है। वहीं दूसरी कार्रवाई सदर बाजार थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने एक अन्य आरोपी को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त था और शहर के विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर मादक पदार्थों की सप्लाई करता था।

 

Indore News : पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आगे भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें अपने क्षेत्र में नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि कीजानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *