Thursday, May 14, 2026
34.5 C
Raipur

Border 2 : रिपब्लिक डे पर देशभक्ति का धमाका! 28 साल बाद ‘बॉर्डर’ की वापसी, सनी देओल की फिल्म होगी 200 मिनट लंबी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: कभी फिल्मों का तीन घंटे से ज्यादा होना दर्शकों के लिए हैरानी की बात हुआ करती थी, लेकिन अब यह ट्रेंड आम होता जा रहा है। 1000 करोड़ क्लब की तरह ही अब लंबा रनटाइम भी बड़ी फिल्मों की पहचान बन चुका है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते प्रभाव के बावजूद सिनेमाघरों में 3 घंटे से ज्यादा लंबी फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ‘एनिमल’, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने यह साबित कर दिया है कि अगर कंटेंट दमदार हो, तो दर्शक समय की परवाह नहीं करते।

28 साल बाद लौट रही है ‘बॉर्डर’ की विरासत

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है। 1997 में आई ‘बॉर्डर’ को आज भी देशभक्ति सिनेमा की आइकॉनिक फिल्मों में गिना जाता है। अब करीब 28 साल बाद इसका सीक्वल दर्शकों के सामने आने को तैयार है। फिल्म के टीज़र और गानों को पहले ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल चुका है।

Read More : Border 2 Song Teaser : ‘बॉर्डर 2’ का इमोशनल गाना ‘घर कब आओगे’ टीजर रिलीज, इन 4 सिंगर्स ने बढ़ाया देशभक्ति का जज्बा

कितना लंबा होगा ‘बॉर्डर 2’ का रनटाइम?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ का संभावित रनटाइम करीब 200 मिनट, यानी लगभग 3 घंटे 20 मिनट बताया जा रहा है। हालांकि मेकर्स द्वारा अंतिम एडिट के बाद इसमें कुछ मिनटों का बदलाव संभव है। सेंसर सर्टिफिकेट जारी होने के बाद ही आधिकारिक रनटाइम सामने आएगा।

लंबा रनटाइम क्यों जरूरी माना गया?

फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ‘बॉर्डर 2’ में युद्ध की व्यापकता, भावनात्मक गहराई और किरदारों के अलग-अलग ट्रैक्स को सही तरीके से दिखाने के लिए लंबा रनटाइम जरूरी था। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकारों की अहम भूमिकाएं हैं, जिनके किरदारों को पूरा स्पेस देने की कोशिश की गई है।

रिपब्लिक डे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस दांव

‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को रिलीज होकर रिपब्लिक डे के लॉन्ग वीकेंड का फायदा उठाएगी। मेकर्स ने फिल्म में ऐसे हाई-ऑक्टेन सीन और डायलॉग्स शामिल किए हैं, जो सिनेमाघरों में तालियों और सीटियों का माहौल बना सकें। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों के रनटाइम और कमाई के रिकॉर्ड को चुनौती दे पाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews  IndiaNews

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews IndiaNews

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Latest YouTube Shorts

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

पुलिस पर ही लूट के आरोप!  पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

पुलिस पर ही लूट के आरोप! पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

पेपर लीक के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल, कॉलेज गेट बना प्रदर्शन स्थल

neet-paper-leak-protest: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली...

Related Articles

Popular Categories