C.G Encounter : गरियाबंद में नक्सल मुठभेड़, नक्सली जंगल में फरार, भारी मात्रा में सामग्री बरामद

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को अहम सफलता हाथ लगी है। थाना शोभा क्षेत्र के घने जंगलों में सक्रिय माओवादी दस्ते और सुरक्षा बलों के बीच देर शाम मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों की सतर्कता और जवाबी कार्रवाई के चलते नक्सली ज्यादा देर टिक नहीं सके और अंधेरे का फायदा उठाकर पहाड़ी और जंगल क्षेत्र की ओर भाग निकले।

घात लगाकर की गई थी फायरिंग

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 5 जनवरी की शाम माओवादियों ने सुरक्षा बलों को जान से मारने और हथियार लूटने की नीयत से घात लगाकर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले के तुरंत बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए रणनीतिक तरीके से जवाबी फायरिंग की। सुरक्षा बलों के दबाव में आकर नक्सली अपना सामान छोड़कर फरार हो गए।

Read More : Jagdalpur News : कांगेर घाटी में ट्रक का ब्रेक फेल, पिकअप से टक्कर में तीन की मौत, चालक केबिन में फंसा, रेस्क्यू जारी

सर्च ऑपरेशन में मिला नक्सल सामग्री का जखीरा

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल और आसपास के इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छोड़ी गई दैनिक उपयोग की बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। फिलहाल पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस की अपील: हिंसा छोड़ें, मुख्यधारा में लौटें

गरियाबंद पुलिस ने जिले में सक्रिय माओवादियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सुरक्षा, सम्मान और सभी आवश्यक सुविधाएं दी जाएंगी। आत्मसमर्पण के इच्छुक नक्सली गरियाबंद जिले के किसी भी थाना, चौकी या सुरक्षा कैम्प में संपर्क कर सकते हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories