Rewa Suicide Attempt Foiled : बीहर नदी के पुल पर मौत की छलांग लगाने जा रही थी युवती, दो युवतियों और राहगीरों ने फुर्ती दिखाकर बचाई जान

Rewa Suicide Attempt Foiled रीवा: जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बीहर नदी के पुल पर सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विक्षिप्त मानसिक स्थिति में दिख रही युवती ने अचानक पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, वहाँ से गुजर रहे सजग राहगीरों और दो बहादुर युवतियों की सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

बहादुर युवतियों ने समय रहते पकड़ा हाथ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती पुल की रेलिंग के करीब पहुँचकर नीचे कूदने ही वाली थी, तभी मौके पर मौजूद दो युवतियों ने खतरे को भांप लिया। उन्होंने बिना वक्त गंवाए युवती को पीछे से पकड़ लिया। इस बीच अन्य राहगीर भी मदद के लिए दौड़ पड़े और सभी ने मिलकर उसे सुरक्षित किनारे पर खींच लिया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस के आने तक राहगीर और स्थानीय लोग युवती को समझाइश देकर शांत करने का प्रयास करते रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती काफी डरी हुई और तनाव में थी। पुलिस ने उसे सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर उसके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सतर्कता ने जीती बाजी वहाँ मौजूद लोगों ने बताया कि अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो युवती नदी में समा सकती थी। राहगीरों की इस तत्परता की सराहना स्वयं पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के प्रयास के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Baloda Bazar SDRF Rescue: आधी रात को उफनते नाले में बही बिजली विभाग की गाड़ी, एक कर्मचारी लापता

Baloda Bazar SDRF Rescue: बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में...

Related Articles

Popular Categories